भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक इकाई की तेरहवीं बैठक संपन्न
प्रधान डाकघर कानपुर के मनोरंजन क्लब में संघ के पदाधिकारियों एवं साथियों द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और संगीता सिंह जी को सभी महिला साथी एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कानपुर नगर। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ नई दिल्ली, (भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई ) की १३वी संघीय परिषद दिनांक 25 और 26 जून 2022 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपन्न हुई। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ की १३वी संगीय परिषद में प्रधान डाकघर कानपुर की भारतीय डाक कर्मचारी एसोसिएशन की प्रखणीय मंत्री सुश्री संगीता सिंह जी को पूरे देश से चयनित संगठन के अच्छे कार्य कर्ता रूप मंच पर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें महासंघ /फेडरेशन में संगठन मंत्री (उत्तर क्षेत्र) का दायित्व दिया गया।

जिस के उपलक्ष में आज दिनांक 6 जुलाई 2022 को प्रधान डाकघर कानपुर के मनोरंजन क्लब में संघ के पदाधिकारियों एवं साथियों द्वारा एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया और संगीता सिंह जी को सभी महिला साथी एवं पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यालय एवं संघ के संघ के सभी साथी अधिकारी एवं कार्यालय के कर्मचारी साथी गण उपस्थित रहे ,सभी ने स्वल्पाहार और मिष्ठान का आनंद लिया कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया।